BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 6:50 pm
KHABAR : प्रदेश के सभी 1304 शासकीय और निजी महाविद्यालयों में वर्ष 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिये प्रवेश प्रारंभ, इस बार इस प्रकार से पूरी होगी प्रक्रिया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित 1304 से अधिक सभी शासकीय और निजी महाविद्यालयों में वर्ष 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिये प्रवेश प्रारंभ होंगे। यह प्रवेश प्रक्रिया मचतंअमेी.उचवदसपदम.हवअ.पद से पूर्णतरू ऑनलाइन होगी। इसमें एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिये महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिये भी ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल और विद्यार्थी हितैषी बनाया गया है। विद्यार्थी, त्रुटि होने पर ऑनलाइन शुल्क जमा करने के पहले महाविद्यालय के हेल्प सेंटर में सुधार कर पुनरू विकल्प का चयन कर सत्यापन की प्रक्रिया कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान निरस्तीकरण पर प्रवेश शुल्क राशि खाते में वापस ट्रांसफर की जाएगी। इस वर्ष से स्नातकोत्तर की 2 लाख 13 हजार सीटों पर प्रवेश के लिये ऑनलाइन ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन के आधार पर प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों का डाटा सीधे पोर्टल पर प्राप्त होगा। प्रदेश के बाहर या अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, जिनका डाटा एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध नहीं है, सिर्फ वे ही अपने दस्तावेज अपलोड करेंगे। विद्यार्थी, पंजीयन करते समय माध्यमिक स्तर पर प्रदान की गई स्कॉलरशिप की आईडी भी दर्ज करेंगे। एक विद्यार्थी अधिकतम 15 महाविद्यालयों के लिए च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। छात्राओं को पंजीयन शुल्क से छूट रहेगी। स्नातक प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिये पंजीयन 12 जून तक होंगे। यूजी की सीट आवंटन एवं कटऑफ 19 जून से 30 जुलाई तक होगा। शुल्क भुगतान एवं अपग्रेडेशन का विकल्प 19 से 23 जून और 3 से 7 जुलाई तक रहेगा। अपग्रेडेड कॉलेज 25 जून से 10 जुलाई तक आवंटित किया जाएगा। अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 25 से 29 जून और 10 से 13 जुलाई तक किया जाएगा।

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की प्रथम सीएलसी के ऑनलाइन पंजीयन 26 मई से 13 जून तक और 20 से 28 जून तक होंगे। ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन 27 मई 16 जून तक और 21 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सीट आवंटन एवं कटऑफ 20 जून से 4 जुलाई तक जारी रहेगा। प्रवेश शुल्क का भुगतान एवं अपग्रेडेश का विकल्प 20 से 24 जून तक और 4 से 8 जुलाई तक रहेगा। अपग्रेडेड कॉलेज 26 जून से 11 जुलाई तक आवंटित किया जाएगा। फीस 26 से 30 जून तक और 11 से 14 जुलाई तक भरी जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE