उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार शुक्रवार 26 मई को उज्जैन आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे प्रातः 10.30 बजे उज्जैन जिले के ग्राम कालूहेड़ा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे शासकीय कन्या उमावि दशहरा मैदान में निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे और शाम 7 बजे संयुक्त संचालक कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे उज्जैन से प्रस्थान करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।