BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 7:52 pm
KHABAR : कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में “कायाकल्प अभियान” की समीक्षा बैठक आयोजित, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों को दिए जिला अस्पताल को एनक्यूएएस के मापदंड के अनुरूप विकसित करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित की गई। बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल को एनक्यू एएस के मापदंड के अनुरूप विकसित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एस.के.खरे, आरएमओ डॉ अजय पटेल, डॉ एमएस गोसर, डॉ शरद विरपरा, डॉ अमरीन शेख, डॉ कपिल गांगील, डॉ उत्कृषा सिंह, डॉ. वैशाली निगम अभियान से संबंधित, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं विभाग सेक्शन के नोडल अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय सहित जिले कि अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं/अस्पताल में कायाकल्प अभियान के तहत निरतंर कायाकल्प किया जा रहा है।

बैठक में नोडल अधिकारी ने पावर पाईन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से जिला चिकित्सालय के कायाकल्प,लक्ष्य, एनक्यूएएस और मुस्कान के अंतर्गत निर्धारित सेक्शन में मापदण्ड अनुसार असिस्मेन्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  संस्था में किये जा रहे इंटरनल और राज्य स्तर से निर्धारित चेकलिस्ट अनुसार असेसमेंट प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कायाकल्प, लक्ष्य, एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) और मुस्कान के अंतर्गत बिन्दुवार समीक्षा की जिला अस्पताल के विभिन विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी., सर्जिकल ओ.टी., पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी. डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी, रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी. फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसस, मोरचरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन पीडियाट्रिक ओ.पी.डी.में  नोडल और सहायक नोडल द्वारा चेक लिस्ट अनुसार चिन्हित गेप को को विस्तार से देखा और सभी गेप्स को दूर करने और निधारित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही समय-सीमा मे करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारी और आरएमओ को दिये।  जिला अस्पताल को एनक्यूएएस के मापदंड के अनुरूप विकसित करे जिससे आने वाले मरीजों को गुणवतापूर्ण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE