BREAKING NEWS
KHABAR : सीबीएन को मिली खुफिया सूचना,फिर.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित घाटों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     BIG NEWS : चुनावी साल में सीएम का बड़ा ऐलान, 1.25 करोड़.. <<     BIG NEWS : पति-पत्नी का विवाद और 4 साल की मासूम, जब.. <<     REPORT : मनासा विधानसभा की 54 हजार लाडली बहनों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     REPORT : श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत चपलाना में मुख्यमंत्री की.. <<     BIG NEWS : एमपी का ये शहर और मानवता को शर्मसार करने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     VIDEO NEWS : गुमा में ओझा समाज की महिला मंडल की जिला.. <<     BIG REPORT : ग्राम पंचायत चल्दू की युवा टीम व सरपंच.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की कंजार्डा चौकी और मजरा गांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     REPORT : ग्राम पंचायत दूदरसी में दिखाया.. <<     KHABAR : कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमाधोपुरी.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय सनातन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 7:49 pm
REPORT : मिशन लाईफ अभियान के तहत नीमच में मिट्टी के मटके वितरित, कलेक्टर ने की जन-जन से अपील, बोले- अपनी जीवन शैली को पर्यावरण अनुकुल रखकर पर्यावरण संरक्षण में मददगार बने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विकास के साथ ही हमें ग्‍लोबल वार्मिंग का असर महसूस होने लगा है। वर्तमान में लाईफ स्‍टाईल में बदलाव के कारण उत्‍पन्‍न चीजों की वजह से पर्यावरण पर असर दिखाई देने लगा है। हम सभी अपने दिन प्रतिदिन की गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल रखकर पर्यावरण संरक्षण में मददगार हो सकते है। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को मिशन लाईफ अभियान के तहत राजस्‍व कॉलोनी नीमच के गार्डन में आयोजित मिट्टी के मटके वितरण कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर एसडीएम नीमच डॉ.ममता खेडे, सीएमओ गरिमा पाटीदार, पार्षद राजेश लालवानी, अन्‍य अधिकारी कर्मचारी एवं बडी संख्‍या में वार्डवासी उपस्थित थे।

 कलेक्‍टर ने उपस्थितजनों से आव्‍हान किया कि हम सभी अपनी जीवन शैली में बदलाव कर, पर्यावरण के अनुकुल जीवन जीने का प्रयास करें। मटके का पानी उपयोग करें, फ्रिज के पानी का उपयोग ना करें। छोटी-छोटी आदतों से बडा बदलाव हो सकेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति वातावरण का निर्माण हो सकेगा।

एसडीएम डॉ. ममता खेडे ने भी मिशन लाईफ अभियान में सहभागी बनने का आव्‍हान करते हुए कहा कि मिट्टी के बर्तन में भरे हुए पानी का अपना महत्‍व है। फ्रिज का उपयोग कम करने से बिजली की बचत तो होती ही है, मिट्टी के घढ़े के पानी में स्‍वा‍भाविक ठण्‍डक मिलती है। सीएमओ  ग‍रीमा पाटीदार, पार्षद  राजेश लालवानी, एवं वार्डवासियों ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए।
कलेक्‍टर  दिनेश जैन ने राजस्‍व कॉलोनी, वार्ड के रहवासियों व्‍दारा विकसित किए गए गार्डन का अवलोकन भी रहवासियों के साथ किया। उन्‍होने इस गार्डन के विकास में हर संभव सहयोग करने का विश्‍वास भी दिलाया। इस मौके पर कलेक्‍टर जैन ने उपस्थितजनों को मिशन लाईफ अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में सहभागी बनने, ऊर्जा व पानी की बचत, पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का संकल्‍प भी दिलाया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE