शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण संग्रहण परिवहन विक्रय पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया एवं आबकारी वृत्त शाजापुर क्रमांक 1 के द्वारा संयुक्त दबिश कर टिकरिया कंजर डेरा से लगभग 4000 किलोग्राम महुआ/गुड़ लाहन एवं लगभग 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन बडोदिया डीएस किरार एवं पुलिस बल, आबकारी विभाग शाजापुर से सहा.जि.आब.अधि. रमेश पन्द्रे, आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक, अमित शर्मा, नगर सैनिक रतन सिंह, ओमदुबे, देवी सिंह का विशेष योगदान रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।