शाजापुर। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त पल्सर वाहन बिना नंबर को कलेक्टर किशोर कन्याल ने अधिहरण करने के आदेश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि 26 मई 2019 को शुजालपुर सिटी थाने के सहायक उपनिरीक्षक एमआर चौधरी द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी घनश्याम पिता लच्छु कंजर निवासी माधोपुर बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटर साईकल पर शराब के अवैध रूप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया था। शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त उक्त वाहन को कलेक्टर द्वारा अधिहरित किया गया है और अपील अवधी 30 दिवस व्यतित होने के बाद कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को वाहन की नीलामी करने के आदेश दिये हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।