टीकमगढ़। जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना पलेरा अंतर्गत ग्राम चरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम ससत्या द्वारा थाना जतारा अंतर्गत ग्राम देवरहा में, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम द्वारा थाना कुडिला अन्तर्गत ग्राम मातौल में, एसडीओपी टीकमगढ़ बीडी त्रिपाठी द्वारा थाना बड़ागांव अन्तर्गत ग्राम अमरपुर में, डीएसपी प्रिया सिंधी द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम कुंडेश्वर में, डीएसपी अजाक दिलीप पाण्डे द्वारा बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम दुर्गानगर में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ अमित साहू द्वारा थाना खरगापुर अंतर्गत ग्राम गुना में, थाना प्रभारी नितेश जैन द्वारा थाना देहात अंतर्गत ग्राम तखा में, निरीक्षक प्रीति भार्गव द्वारा जनचेतना शिविर में आये जनसमूह से चर्चा की। चर्चा कर उन्होंने बताया कि सभी लोग समान हैं, लोगों को जाति धर्म के आधार पर वैमनस्यता नहीं रखकर आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए तथा एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव हेतु जागरूक किया। ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी देते हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सहायता देने के बारे में बताया गया। बच्चों एवं महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों तथा उनसे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा आमजन से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। लोगों से क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने तथा उस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।