शाजापुर। शहर में लोंदिया रोड पर निर्माणरत कालोनी के के स्टेट में चोरी के खनिज के उपयोग बाबत मिल रही लगातार शिकायतों के दृष्टिगत कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देश पर 25 मई 2023 को खनिज अधिकारी आरिफ खान एवं खनिज निरीक्षक कामना गौतम द्वारा मय अमले के छापा मारा गया।
मौके पर पाया गया कि कालोनी की भूमि पर चारों दिशाओं में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें मुरम खनिज का उपयोग किया गया है। वहाँ स्थित सभी सड़कों का माप लिया गया। प्रमुख सड़क लंबाई 122 मीटर तथा दो सड़क की लंबाई 62 मीटर एवं 88 मीटर पाई गई। उक्त दोनो सड़को की औसत चौड़ाई 7 मीटर मापी गई। इन सड़कों पर कोपरा मुरम डालकर समतलीकरण किया गया तथा अन्य दो सड़कों पर 36 डंपर मुरम के ढेर पाये गये। मौके पर उपस्थित के के स्टेट के सुपरवाईजर फैसल अहमद कुरेशी निवासी मगरिया शाजापुर से प्रयुक्त की गई। उक्त मुरम की रायल्टी दिखाने के लिए कहा गया। उनके द्वारा बताया गया कि अभी मौके पर रॉयल्टी उपलब्ध नही हैं यह काम हमारे द्वारा काले भाई पिता मजीद खां निवासी बीजेपी कार्यालय के पास शाजापुर को दिया गया है तथा कॉलोनी की सीमा पर निर्मित बाउण्ड्री वाल के निर्माण का ठेका भी सचिन बंजारा निवासी पाण्डूखोरा को दिया गया था। इस कालोनी का निर्माण शहजाद अहमद कुरेशी, एजाज अहमद कुरेशी, अफराद अहमद कुरेशी, आसिफ अहमद कुरेशी द्वारा किया जा रहा है। सुपरवाइजर द्वारा बताया गया है कि कालोनी में उपयोगित समस्त खनिज की रॉयल्टी एवं रिकार्ड सप्लायकर्ता से प्राप्त कर सोमवार तक प्रस्तुत कर दिया जायेगा। मौके पर निर्माण कार्य को रूकवा दिया गया है।