टीकमगढ़। आयुष पद्धति के प्रचार प्रसार एवं होम्योपैथी से उपचार आमजनमानस में जागरूकता लाने के लिए आयुष मंत्री की मंशानुसार एवं प्रमुख सचिव तथा आयुक्त संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में शासकीय हौम्यौपैथिक औषधालयों द्वारा निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में शासकीय हौम्यौपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग द्वारा चिकित्सक विहीन ग्राम सुंदरपुर आंगनवाड़ी केन्द्र अ पर पांच आंगनवाड़ी केंद्रों सुंदरपुर अ, सुंदरपुर ब, सुंदरपुर स, मातौली बीच का खेरा तथा मातौली छोड़ का खेरा का सामूहिक निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ सुरेन्द्र जैन होम्यो. चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 96 मरीजांे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें चर्म रोग, वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग, प्रतिशय कास दंत रोग, मूत्र रोग, पथरी शिर रोग, मौसम जनित रोग, आंशिक कुपोषित के लिये रोगानुसार शासकीय होम्यो. औषधालय प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी के द्वारा हौम्यौपैथिक औषधियां निशुल्क दी गयी एवं शिविर में आयुष पद्धति के प्रति मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार जागरूकता अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचे इसके लिए आयुष विभाग की देवारण्य योजना वैद्य आपके द्वार आयुष क्योर ऐप से कैसे घर बैठे आयुष पद्धति का लाभ लिया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी प्रदाय की गई।
इसके साथ ही ग्रीष्म ऋतु में किस प्रकार का आहार बिहार करना चाहिए एवं लू से बचाव के लिय ग्लोनाइन 200 का 480 लाभार्थियों को वितरण की गई एवं पोषण के बारे में एवं आयुष विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग कार्यक्रम से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य है और वेबसाइट की जानकारी दी गई। शिविर में आगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति जैन, गीता लोधी, अर्चना लोधी, सुरेंद्र कुमारी, संजा लोधी सभी का भरपूर सहयोग रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।