टीकमगढ़। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण किया जाने हेतु जिले की सभी पीडीएस दुकानों पर 25, 26 तथा 27 मई 2023 को अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अन्न उत्सव के तहत आज शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को पात्रतानुसार नियमित खाद्यान्न (निःशुल्क) वितरण किया गया। इसके साथ ही जिले की सभी पीडीएस दुकानों पर 26 तथा 27 मई 2023 को भी अन्न उत्सव का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर द्विवेदी के निर्देशानुसार अन्न उत्सव हेतु नोडल अधिकारी, सतर्कता समिति की सदस्यों की उपस्थिति में कराने हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारियों द्वारा बिन्दु अनुसार जाँच कर प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र भर कर कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में प्रस्तुत करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।