BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 12:41 pm
NEWS : आईजीपी उदयपुर अजयपाल लांबा ने किया रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, चित्तौड़गढ़ सहित रेंज के 6 जिले व पीटीएस खेरवाड़ा की टीमों के खिलाड़ियों ने किया अपने खेल का प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 42 वीं रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  अजय पाल लांबा ने किया। प्रतियोगिता में मेजबान चित्तौड़गढ़ सहित उदयपुर रेंज की 6 जिले व पीटीएस खेरवाड़ा के पुलिसकर्मियों ने विभिन्न खेलों में अपने खेल का प्रदर्शन किया।

पुलिस खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पधारे अजयपाल लांबा के पधारने पर उन्हें प्रतियोगिता का बेच लगा सिर पर टोपी पहना स्वागत किया। मंच पर आगमन पर पुलिस बैंड द्वारा सलामी दी गई। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि अजयपाल लांबा को सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। परेड में शामिल खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल खेलने की शपथ ली। उसके बाद मुख्य अतिथि अजय पाल लांबा ने अपने उद्बोधन के पश्चात खेल प्रतियोगिता शुरू करने की औपचारिक घोषणा की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने व अपनी स्वतः हार नहीं मान जीतने के लिए उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के माध्यम से स्वस्थ्य मनोरंजन व सकारात्मक यादें लेकर जाने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि अजयपाल लाम्बा ने मैदान के बीच पहुंच खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मार मैच की शुरुआत की।

शुभारंभ कार्यक्रम में जिला राजसमंद से एएसपी रोशन बांसवाड़ा से कान सिंह भाटी, डूंगरपुर से निरंजन चारण, एसीबी कैलाश सांदू, सैनिक स्कूल की उपाचार्य पारुल, एएसपी चित्तौड़गढ़ बुगलाल मीना, एएसपी रावतभाटा सुभाष मिश्रा, डीएसपी बुद्धराज सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व थानाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE