मनासा। शुक्रवार को नगर परिषद मनासा मे मिशन लाइफ़ अभियान के तहत प्रातः 11 बजे से शाम 9 बजे तक पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा खपत न्यून करने हेतु रामपुरा नाके से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कारगिल चौराहे तक रैली का आयोजन किया गया। ऊर्जा विभाग नगर पालिका सहित लायंस क्लब एनजीओ द्वारा भी रैली में सहभागिता कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली के समापन कारगिल चौराहे पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं उपस्थित आम व्यक्तियों को शपथ भी दिलवाई गई।
रैली के दौरान एसडीएम पवन बारियॉ, नगर परिषद सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, तहसीलदार बीके मकवाना, बिजली विभाग कनिष्ठ उपायंत्री डीके मालवीय, पशु चिकित्सा विभाग अधिकारी डॉक्टर राजेश, थाना प्रभारी आरसी डाँगी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।