टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत बुड़ेरा में शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में कलेक्टर द्विवेदी ने ग्रामीणजनों की समस्याओं तथा सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को शीघ्र निराकृत करने के लिए निर्देशित किया।
द्विवेदी ने बुड़ेरा में बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल शिविर लगाने हेतु जेई को निर्देश दिये। साथ ही मौके पर नामांतरण बंटवारा का निराकरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण, पत्र भू आवासीय पट्टे, बंटवारे, संबंधी आवेदनों को स्वीकार कर उनके तत्काल निदान हेतु आदेश दिये गये एवं ग्राम पंचायत की लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समेत समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।