मनासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी का बोर्ड परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। कक्षा 10 में दर्ज छात्र 51 में से 44 उत्तीर्ण हुए जिसमें 33 प्रथम श्रेणी और 11 दितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा में सर्वाधिक अंक खुशबू नरेंद्र राठौर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं का स्कूल परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा।
कक्षा 12वीं में दर्ज 87 छात्रों में से 62 छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमें प्रथम श्रेणी में 40 द्वितीय श्रेणी में 21 तृतीय श्रेणी में एक छात्र रहा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत रहा। छात्रा आराधना पिता गोविंद राम पाटीदार ने कक्षा में सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य व सभी शिक्षकों और गांव के समस्त नागरिकों ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी अध्यापक राहुल राठौर के द्वारा दी गई।