मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं महेन्द्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं निकिता सिँह एसडीओपी सीतामऊ/गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में गरोठ पुलिस को मिली सफलता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिंनाक 25 मई 23 को उनि मनोज महाजन को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबध मे सुचना प्राप्त हुई। सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अंजनी नदी पुल के पास बोलिया रोड गरोठ पर नाकाबंदी की गई तो 02 व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटर साईकिल लेकर आते दिखाई दिये। जिन्हे रोककर उनका नाम पता पुछते अपना नाम ललित पिता विजयलाल चोहान जाति ढोली उम्र 30 वर्ष नि सुतारो का खेडा मिश्रोली जिला झालावाड और नरेन्द्र पिता प्रभुलाल पडिहार उम्र 27 नि ज्ञान विहार स्कुल के पास भेसोदामण्डी थाना भानपुरा का होना बताया। आरोपीयो के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम अफीम जप्त की गई। बाद आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त मादक पदार्थ अफीम के संबध मे अनुसंधान जारी है।
जप्त मश्रुका- अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजनी तीन किलोग्राम कीमती तीन लाख रुपये मय बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटर साईकिल कीमती एक लाख रुपये।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, उनि0 मनोज महाजन, का0 प्रआर 47 चत्तरसिँह, आर.599 अनिल यादव, आर 504 मनीष बनोधा व आर 789 मनीष जाट, आर 873 पवन सागित्रा का सराहनीय योगदान रहा।