BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 5:36 pm
KHABAR : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में 100 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा बायो टेक्नोलॉजी पार्क, आगामी इस माह में होगा भूमिपूजन, मंत्री सखलेचा ने दिया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश बायो टेक्नोलॉजी पार्क का भूमि पूजन 13 जुलाई को नीमच जिले में प्रस्तावित है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने यह जानकारी नई दिल्ली प्रवास के दौरान दी।

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहे इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से भेंट कर ‘मध्य प्रदेश बायो टेक्नोलॉजी पार्क’ की सौगात देने हेतु उनका आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से मध्य प्रदेश बायो टेक्नालॉजी पार्क की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। सखलेचा ने कहा कि बायो टेक्नालॉजी पार्क के उद्देश्य अनुसार मध्य प्रदेश सरकार इसे क्रियान्वित करेगी।

मंत्री सखलेचा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह को प्रस्तावित बायो टेक्नोलॉजी पार्क के भूमि पूजन एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर उपस्थित होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया, कि बायो टेक्नालॉजी पार्क हेतु भूमिपूजन नीमच जिले की जावद तहसील के सरवानिया महाराज में 13 जुलाई 2023 को किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर पार्क हेतु ₹100 करोड़ से अधिक की लागत से स्वीकृत 39.53 हेक्टेयर भूमि पर भूमिपूजन के साथ ही 03 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन भी किया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE