BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 5:44 pm
REPORT : मिशन लाईफ अभियान के तहत कलेक्‍टर ने दिलाई अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ, बोले- पर्यावरण को अनुकूल जीवन शैली अपना कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पर्यावरण संरक्षण, जल सरंक्षण एवं ऊर्जा की बचत के लिए हम सब पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बने। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को मिशन लाईफ अभियान के तहत सामुहिक शपथ दिलाते हुए कही। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ  गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे व अन्‍य जिला अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने अधिकारी कर्मचारियों को मिशन लाईफ अभियान के तहत जिले में आयोजित की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए कहा कि 30 मई को जिले में साईकिल डे मनाया जावेगा। पेट्रोल, डीजल की बचत के लिए सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी साईकिल से कार्यालय आएंगे और समाज के अन्‍य लोगो, युवाओं आदि को दैनिक जीवन में साईकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। एक जून को जिले में अनुपयोगी वस्‍त्र एवं पुस्‍तके एकत्रित की जाकर जरूरतमंदों को वितरित की जावेगी। कलेक्‍टर ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को प्रिंट कागज के दोनो ओर निकालकर कागज की बचत करने का आव्‍हान किया है। इस अवसर पर कलेक्‍टर जैन ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण ऊर्जा संरक्षण एवं जल संरक्षण के कार्याे में भागीदारी निभाने की भी शपथ भी दिलाई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE