नीमच। म.प्र. शासन व्दारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना से मिली आर्थिक मदद नीमच जिले के गांव लुमडी निवासी बंटी पिता मोहनलाल मेघवाल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बडा कदम साबित हुई है। इस योजना का लाभ लेकर बंटी ने अपना स्वयं का रेडीमेड वस्त्र व्यवसाय स्थापित किया है और वह आर्थिक रूप से अब आत्मनिर्भर भी बन गया है। कपडे की दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर बंटी प्रतिमाह लगभग 25 से 30 हजार रूपये की आय प्राप्त कर रहा है।
नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम लुमडी निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के बंटी वर्मा को जब संत रविदास स्वरोजगार योजना का पता चला, तो उसने आदिम जाति कल्याण कार्यालय नीमच जाकर कपडा व्यवसाय के लिए ऋण आवेदन प्रस्तुत किया। बंटी को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया मनासा से कपडा व्यवसाय के लिए एक लाख 95 हजार रूपये का ऋण मिला। इससे बंटी ने कपडा व्यवसाय की दुकान प्रारंभ की। उसका कपडा व्यवसाय चल निकला और उसे प्रतिमाह 25 से 30 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गया है। इस योजना से मिली मदद के लिए बंटी, प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को धन्यवाद दे रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।