नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार सिंगोली व रामपुरा में एसडीएम कार्यालय प्रति शुक्रवार को संचालित होना प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को मनासा एसडीएम पवन बारियाने रामपुरा तहसील कार्यालय में तथा एसडीएम जावद शिवानी गर्ग ने सिंगोली तहसील कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कर, क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। सिंगोली व रामपुरा में एसडीएम व्दारा राजस्व न्यायालय का कार्य संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।