देवास। उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि देवास जिले में 09 मोबाईल वेटनरी यूनिट का संचालन प्रारम्भ हो गया है। जिससे सभी पशु पालको एवं पशु प्रेमियो में हर्ष की लहर व्याप्त है। योजना में टोल फ्री नंबर 1962 काल करने पर मोबाईल वेटनरी वेन मौके पर पहुचकर पशु उपचार रही है, जिसके लिये 150 रूपये का शुल्क पशु पालक से लिया जाता है। यह मोबाईल वेन सभी पशु उपचार सुविधाओं से युक्त है, जिसमे लघु शल्य चिकित्सा भी की जाती है। उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि पूर्व मे पशुओं को चलाकर या अन्य साधनो से उपचार के लिए चिकित्सालयों लाना पड़ता था, परन्तु मोबाईल वेटनरी यूनिट के आने से पशुपालको की यह समस्या समाप्त हो गई है। पशुओं का उपचार घर पर ही संभव हो गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।