BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 7:39 pm
KHABAR : जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच, उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, बंदियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। देवास जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जांच, उपचार एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मानसिक रोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी गई एवं टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ लेने के लिए टेली मान टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416 ) के संबंध में बताया गया। शिविर में मनोरोग चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र प्रजापति, जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेल उप अधीक्षक अनिल दुबे, डॉ महेन्द्र सासने, डॉ वैशाली भारद्वाज, नर्सिंग ऑफिसर अनिता पाल उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित, मानसिक रूप से बीमार या मानसिक विकार से ग्रसित लोगों की नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास में मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर किसी को इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये। जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और देश में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगो मे जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य तन अभियान मई से सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE