BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 7:50 pm
KHABAR : सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा एवं साहित्यिक पुस्तकें उपलब्ध, सदस्यता शुल्क किया तय, प्रथम सौ सदस्यों की सदस्यता रहेगी निःशुल्क, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के विशेष प्रयासों से जिले में शैक्षणिक वातावरण बेहतर करने एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं साहित्यिक अध्ययन के लिए पुस्तकें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर स्थापित सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय आमजन के लिए प्रातः 10ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक खुला रहेगा। पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा यथा-यूपीएससी, एमपीपीएससी, एसएससी एवं व्यापम एवं साहित्यिक पुस्तकों में उपन्यास, कहानी, जीवनी, दर्शन, कविताएँ, नाटक, यात्रा वृतान्त आदि उपलब्ध है। पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक, वृद्धजन, किताबों में रूचि रखने वाले व्यक्ति अपनी रूचि अनुसार पुस्तकों के अध्ययन हेतु आ सकते है। पुस्तकालय हेतु सदस्यता शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया है, किन्तु प्रथम आने वाले सौ सदस्यों की सदस्यता पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। कलेक्टर वानखेड़े ने अपील की है कि जिले के विद्यार्थी, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक, वृद्धजन, किताबों में रूचि रखने वाले सभी व्यक्ति सदस्यता लेकर पुस्तकालय का लाभ उठाएं।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE