BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 8:26 pm
BIG NEWS : सांची के प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में बेचने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी आरपीएफ एवं उनके सहयोगी को 4-4 वर्ष की सजा एवं जुर्माना, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर नीतूकांता वर्मा के द्वारा आरोपीगण 1. शैलन्द्र यादव निरीक्षक थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल बैरागढ, को धारा 7 भ्र.नि.अधि.  में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रूपये का अर्थदण्ड, धारा 13 (1) डी सहपठित धारा 13(2) भ्र.नि.अधि. में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000/- रू अर्थदण्ड  तथा धारा 120 बी भादवि में चार वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रूपये के अर्थदण्ड  से दण्डित किया गया।
 2. आरोपी सुरेश कुमार यादव सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ चौकी प्रभारी मक्सीे थाना बैरागढ भोपाल, को धारा 7 भ्र.नि.अधि.  में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रूपये का अर्थदण्ड, धारा 13(1)डी सहपठित धारा 13(2) भ्र.नि.अधि. में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000/- रू अर्थदण्ड तथा धारा 120 बी भादवि में चार वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
3. आरोपी जीवन चौधरी टी स्टॉल कॉन्ट्रेक्टर प्लेकटफॉर्म नम्बर 2 मक्सी रेलवे स्टेशन को धारा 7 भ्र.नि.अधि.  में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रूपये  अर्थदण्ड, धारा 8 भ्र.नि.अधि. में 4 वर्ष का सश्रम कारावास और 3,000 रूपये अर्थदण्ड , धारा 13(1)डी सहपठित धारा 13(2) भ्र.नि.अधि. में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000/- रू अर्थदण्ड तथा धारा 120 बी भादवि में चार वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रूपये के अर्थदण्ड  से दण्डित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, आवेदक राजेश बौरसी द्वारा दिनांक 16 मई 2013 को विपुस्था  लोक आयुक्त  कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था कि, उसने सांची पांइट रेलवे स्टेशन मक्सी में ठेकेदार प्रफुल शुक्ला से किराये से ले रखा है। वह मक्सी  रेलवे स्टेशन पर तथा ट्रेनों के अंदर सांची पांइट के प्रोडक्ट. बेचने का उसके बडे भाई किशन बौरासी एवं हेल्पेरों की मदद से कार्य करता है। उक्त प्रोडक्ट को प्लेेटफॉर्म एवं ट्रेनों के अंदर बेचने के लिए उससे थाना प्रभारी आरपीएफ बैरागढ का निरीक्षक शैलेन्द्र  यादव 5,000 रूपये एजेन्टं जीवन चौधरी केन्टीन संचालक मक्सी् प्लेएटफॉर्म नम्बर 2 के माध्यम से रिश्वत मांग रहा है तथा आरपीएफ मक्सी  चौकी प्रभारी सुरेश यादव 1,000 रूपये रिश्वत मांग रहा है। 

दिनांक 16 मार्च 2013 को लोकायुक्त उज्जैन द्वारा ट्रेप कार्यवाही के अंतर्गत संपादित डिजीटल वाईस रिकार्डर कार्यवाही में आरोपी शैलन्द्र यादव ने आवेदक राजेश बौरासी से सांची पाईन्ट के प्रोडक्ट मक्सी रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों के अंदर  बेचने के लिए तथा परेशान न करने के एवज में आरोपी शैलेन्द्रे यादव ने अपने लिए 5,000 रूपये रिश्वत आरोपी जीवन चौधरी रेलवे केंटीन संचालक रेलवे प्लेनट फॉर्म नम्बर 2 मक्सीे के माध्यम से तथा आरोपी सुरेश यादव सहायक उपनिरीक्षक रेलवे सुरक्षा आउटपोस्ट  मक्सी को देने हेतु 1,000 रूपये रिश्वत की मांग की। तत्पश्चात दिनांक 18-05-2013 को आरोपी सुरेश कुमार यादव आरपीएफ चौकी प्रभारी आउटपोस्ट मक्सी  द्वारा 1,000 रूपये की रिश्वत राशि किशन बौरासी से तथा जीवन चौधरी रेलवे केंटीन संचालक रेलवे प्लेटफॉर्म मक्सी द्वारा आरोपी शैलेन्द्र यादव निरीक्षक थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल बैरागढ के लिए 5,000  की रिश्वत राशि आवेदक राजेश बौरासी से प्राप्त  की।

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई। 

माननीय न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा लिखित में अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया । प्रकरण में ट्रेप कार्यवाही तत्कालीन डीएसपी पदमसिंह बघेल, निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव विपुस्था‍ लोकायुक्त  कार्यालय उज्जैन के द्वारा की गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE