BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 11:46 am
REPORT : जिले में न्यूनतम प्रगति वाली 21 पंचायतों के संबंधित सचिवों पर गिरी गाज, जारी हुआ 7 दिवस का वेतन काटने का आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत जिले में 3 लाख 82 हजार 422 लाडली बहना द्वारा पंजीयन किया गया है। योजनातंर्गत सभी पंजीकृत आवेदनो को बैंक में डीबीटी सक्रिय किया जाना है। जिससे सभी पात्र लाडली बहना के खाते में समय से राशि जारी की जा सके। डीबीटी सक्रिय खातों की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन जिला स्तर से की जा रही है। साथ ही जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के माध्यम से निरंतर संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाकर शत प्रतिशत पंजीकृत आवेदनों पर बैंक में डीबीटी सक्रिय किये जाने हेतु बताया जा रहा है।
    जिले में न्यूनतम प्रगति वाली 21 पंचायतों के संबंधित सचिवों को 7 दिवस के वेतन कटोत्रा किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा आदेश जारी किये गये। इनमें जनपद पंचायत बदनावर की ग्राम पंचायत भाटबामंदा के सचिव हरेसिंह चौहान, रूपाखेड़ा के महावीरसिंह चंदेल, जनपद पंचायत डही की ग्राम पंचायत चाकल्या के ओकालिया डोडवा, धरमराय के प्रेमनारायण शर्मा, ढेंग्चा के इंदरसिंह जमरा, जामदा के विजय कुमार डावर, करजवानी के लालसिंह, खरवट के समरथ चौहान, नलवान्या के बोंदरसिंह, पेडरवानी के दिनेश जामोद, रणगांव के पदमसिंह अलावा, टेमरिया के प्रताप अहिरवार, थांदला के धुलसिंह डावर, जनपद पंचायत नालछा की ग्राम पंचायत आली के नरेन्द्र मण्डलोई, भडक्या के जगदीश गिरवाल, गुलरझीरी के श्रवण पतिजा, काकलपुरा के अशोक रावल, मेघापुरा के महेश वर्मा, नाईबडोदा के निरज दीक्षित तथा जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत पिपल्याभान के सचिव नरेन्द्र पंवार एवं सगवाल के सचिव बनेसिंह परमार का सात दिवस का वेतन कटोत्रा हेतु आदेश जारी किए गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE