BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 12:35 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में झमाझम के आसार, जानिये नीमच-मंदसौर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में लगातार मौसम में आ रहे बदलाव के चलते बारिश का क्रम भी रूक-रूककर बना हुआ है। गुरूवार को भी देर रात तेज आंधी चलने से नागरिकों को परेशानी का सामना पड़ा। इसके बाद शुक्रवार व आज शनिवार को भी हवा की गति 70 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। तेज आंधी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई है। 

मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश से गुजर रही दो ट्रफ लाइन और चक्रवात ने नौतपा के तेवर को ठंडा कर दिया है। आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। रविवार से फिर नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जो प्रदेश को भिगोएगा। शुक्रवार रात भोपाल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में भोपाल जिले में 4.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। रीवा में तेज आंधी आने से एक मकान पर पेड़ गिर गया। इससे महिला घायल हो गई। मकान भी ढह गया।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में एक चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन साउथ यूपी-बिहार और दूसरी ट्रफ लाइन साउथ-ईस्ट एमपी से लेकर कर्नाटक तक गुजर रही है। इस कारण नमी है। इसके चलते बारिश और तेज हवा का दौर बना हुआ है। आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उज्जैन, देवास, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, आगर, अनूपपुर, डिंडोरी और नरसिंहपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रतलाम, मंदसौर व नीमच में देर शाम तक बादल छाने की संभवना है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE