BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 3:08 pm
NEWS : महंगाई राहत शिविर, जिले में शुक्रवार तक 3 लाख 10 हजार 306 रजिस्ट्रेशन, छापरी में बद्रीलाल जाट को 9 और लहरी बाई को मिला 8 योजनाओं का लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार तक जिले में 3 लाख 10 हजार 306 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।

जिले की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में 41352, बेगूं 23365, भैंसरोडगढ़ 22751, भूपालसागर 15248, डूंगला 17138, बड़ी सादड़ी 23521, निंबाहेड़ा 31473, भदेसर 23410, कपासन 20015, राशमी 14912 तथा गंगरार में 19861 रजिस्ट्रेशन हुए। इसी प्रकार नगर पालिका बड़ी सादड़ी 5351, नगर पालिका कपासन 6164, बेगूं 6017, निंबाहेड़ा 13979, रावतभाटा 5849 तथा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 19900 रजिस्ट्रेशन हुए।

सफलता की कहानियां-

महंगाई राहत कैंप छापरी में बद्री लाल जाट को शिविर में 9 योजनाओं का लाभ मिला है। उन्हें मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।

इसी प्रकार महंगाई राहत कैंप में ग्राम पंचायत छापरी की लहरी बाई पति चुन्नीलाल बुनकर को 8 योजनाओं का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मनरेगा, 100 यूनिट बिजली फ्री, 1000 रुपए पेंशन, फ्री राशन, गैस सिलेंडर योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का लाभ मिला है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप खारखंदा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारखंदा की छात्रा रीना शर्मा के 12वीं कक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रा रीना एवं उनके माता पिता का स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE