खरगोन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन शिविर का आयोजन किया गया। संस्था प्रभारी डॉक्टर साऊ जोशी ने बताया कि शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियो को नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नबील अहमद, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. बीएल लछेटा, नाक-कान गला रोग डॉ रविंद्र गुप्ता, ऑडियोलॉजीस्ट/ सायकोलोजिस्टिक्स विशेषज्ञ डॉ. विवेक पाटिल, मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. मनीषा बांदोकर आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हितग्राहियो को स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। शिविर में लगभग 133 हितग्राहियो ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 84 पात्र हितग्राहियो का स्वास्थ्य परिक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पात्र जारी किया। समाजसेवी लोकेन्द्र छाजेड, सौरभ छाजेड द्वारा जिले से आये समस्त विशेषज्ञ डॉक्टरों का सम्मान किया गया। डॉ. आकाश पाटीदार, डॉ. शीतल रोकड़े मेम एवं समस्त हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा। शिविर मे रजिस्ट्रेशन काउंटर कमल अंजाना, शुभम अरझरे, रवि शर्मा एवं ऑनलाइन इंट्री मे अमित कुमार नेभानी, शुभम कर्मा एवं नगर परिषद करही के कर्मचारियों, जनपद पंचायत महेश्वर के कर्मचारी, मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों का सराहनीय योगदान रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।