BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 1:26 pm
REPORT : कुन्दा नदी सफाई अभियान में आई तेजी, जनजातीय कार्य विभाग ने किया श्रमदान, 4 वर्षीय जयस्मिता के नन्हें हाथों ने भी कुंदा सफाई में दिया योगदान, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंव वर्मा के निर्देशानुसार कुन्दा नदी के सफाई अभियान में दिनोंदिन प्रशासनिक अमला जुड़ता चला जा रहा है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या के निर्देशन में जनजातीय कार्य विभाग के अफसरों ने अभियान को गति देते हुए नदी पर श्रमदान किया। अधिकारी- कर्मचारी के साथ शिक्षकों ने हाथो में तगारी-पावड़े लिए कुंदा की सफाई की।  उक्त सफाई अभियान में अधिक से अधिक सहभागीता के लिए आर्य ने विगत आठ दिनों से अभियान चला रखा था जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 1200 व्यक्ति उपस्थित रहे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि इतनी तादात में कचरा (जलकुंभी) पूरे अभियान में नहीं निकाली गई। 4 वर्ष की बच्ची ने भी किया सहयोग अभियान की सार्थकता इस बात से लगाई जा सकती है कि जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों, आमजन, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही अब बच्चे भी कुंदा को निर्मल करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे है। शुक्रवार को चार वर्षिय बालिका जयस्मिता आर्या ने भी तगारी उठाकर सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया। बालिका के इस भावना की सभी ने सहराना की । यह संगठन हुए शामिल उक्त अभियान में मप्र शिक्षक संघ, लिपिक वर्गीय संघ, मप्र शिक्षक कांग्रेस, मप्र राज्य शिक्षक संघ, शासकीय शिक्षक संघ, अजाक्स संगठन, अपाक्स संगठन, छात्रावास अधीक्षक, व्यायाम शिक्षक आदिम संगठनों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में एबी गुप्ता, सहायक संचालक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE