BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 4:20 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने मिशन लाईफ अभियान के तहत किया कचरा संग्रहण कार्य का शुभारंभ, मोरवन में घर-घर व दुकानों से एकत्रित किया कचरा, ग्रामीणों को दिलाई स्‍वच्‍छता की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन व्‍दारा शनिवार को जावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोरवन में घर-घर एवं दुकान-दुकान जाकर कचरा एकत्रित कर, नागरिकों, दुकानदारों को सिंगल यूज प्‍लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाईश दी और घर-घर कचरा संग्रहण करने के कार्य तथा मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
जनपद पंचायत जावद व्‍दारा मिशन लाईफ के तहत मोरवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्‍टर ने अधिकारी, कर्मचारियों को व ग्राम पंचायत के कचरा संग्रहण वाहन के साथ भ्रमण कर कचरा संग्रहित किया। कलेक्‍टर ने स्‍वच्‍छता सेवकों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत कर सम्‍मान भी किया।
कलेक्‍टर ने मोरवन के बस स्‍टेण्‍ड पर ग्रामीणों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आदतों में बदलाव लाकर, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संकल्‍प भी दिलाया।
कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में शनिवार को मिशन लाईफ अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शनिवार को 50-50 किलो कचरा संग्रहित करने का अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायतों व्‍दारा एकत्रित किए गये कचरे को नगरपालिका नीमच को सौंपकर उसका निपटान किया जावेगा। इस मौके पर अतिरिक्‍त सीईओ अरविंद डामोर, डिप्‍टी कलेक्‍टर राजकुमार हलदर, जनपद सीईओ आकाश धार्वे व अन्‍य अधिकारी, स्‍वच्‍छता सेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE