नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने शनिवार को नगर परिषद सरवानिया महाराज व्दारा बस स्टैंड पर नव निर्मित यात्री प्रतिक्षालय एवं सुविधा घर का निरीक्षण किया। उन्हांेने नगर में कचरा संग्रहण कार्य का अवलोकन किया तथा स्वच्छता सर्वेक्षण गतिविधियों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने सरवानिया महाराज में ट्रेंचिंग ग्राउण्ड, कचरा सेग्रीगेशन सेंटर, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने तथा कम्पोस्ट पीट, फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर तरल एवं ठोस अपशिष्ट निपटान कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने सीएमओ सरवानिया महाराज को निर्देश दिए कि ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर तेज हवा से उड रही प्लास्टिक की थैलियों और कचरे को एकत्रित कर उनका सही ढंग से निपटारा सुनिश्चित करवाये।
इस निरीक्षण के दौरान न.प.अध्यक्ष रूपेन्द्र जैन, अर्जुन माली, व पार्षदगण, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, सीएमओ राजेश गुप्ता व न.प.के कर्मचारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।