नीमच। मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) प्रताप करोसिया 6 जून को मंदसौर से प्रस्थान कर शाम को नीमच आएंगे और रात्रि विश्राम नीमच सर्किट हाउस पर करेंगे।
करोसिया 7 जून 2023 को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस नीमच पर सफाई कर्मचारियों के समस्त संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नीमच के टाउन हाल में अजा वर्ग एवं सफाई कर्मचारी समरसता भोज एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। करोसिया शाम 4 बजे कलेक्टोरेट में आयोजित अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे और इसी दिन शाम को इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।