मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि 31 मई 2023 को प्रातः 11 बजे से शाम 3.30 बजे तक रोजगार कार्यालय मदंसौर, शुक्ला चौक में कैम्पस ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गैल इंस्टिट्यूट ऑफ इण्डिया गुना कंपनी भाग लेगी। कंपनी द्रारा 50 पदों पर पुरूष एंव महिला, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीकॉलर के लिए नियुक्ति कि जाएगी। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष जिसमें शैक्षिणक योग्यता 8वीं एवं 10वीं पास । वेतन 10 हजार से 15 हजार तथा अन्य सुविधाएँ। साथ ही आवेदक अपने मूल दस्तावेज अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो, रिज्यूम आदि साथ लेकर आवे। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9118870369 पर संपर्क कर सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।