रतलाम। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रतलाम जिले के नगरीय निकायों में छोटा-मोटा धंधा करने वालों, फैरी का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार वरदान साबित हुई है। इन व्यवसायियों की आर्थिक उन्नति के लिए योजना द्वारा जिले में 20 करोड़ 81 लाख 80 हजार रुपए का बगैर ब्याज का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा चुका है जिससे छोटे व्यवसायियों की गाड़ी पटरी पर आ गई है। पीएम स्वनिधि योजना में जिले के 16 हजार 883 व्यक्ति अब तक लाभान्वित किए जा चुके हैं।
पीएम स्वनिधि योजना में 10 हजार 20 हजार तथा 50 हजार रुपए का ऋण बगैर ब्याज के उपलब्ध कराया जाता हैं। व्यवसाई को सर्वप्रथम 10 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उसको समय पर चुकाने पर व्यक्ति को 20 हजार रुपए का ऋण मिल जाता है वह भी समय पर चुका दे तो 50 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया जाता है। रतलाम जिले में पीएम स्व निधि योजना के तहत 12 हजार 705 व्यक्तियों को 10-10 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार 3 हजार 870 व्यक्तियों को 20-20 हजार रुपए का ऋण तथा 309 व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है।सर्वाधिक राशि 10 हजार की ऋण कैटेगरी में बांटी गई है इसमें 12 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपए ऋण रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं। 20 हजार रुपए की केटेगरी में 7 करोड़ 73 लाख 80 हजार रुपए ऋण रूप में उपलब्ध कराए गए हैं। 50 हजार रूपए की कैटेगरी में 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार रुपए के ऋण उपलब्ध करवाए गए हैं।
पी.एम. स्वनिधि ने दिखाई गोवर्धन मकवाना को नई राह-
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभ उठाकर जिले के ग्राम धामनोद के रहने वाले युवा गोवर्धन मकवाना भी आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो चुके हैं। योजना ने गोवर्धन को नई राह दिखाई है। योजना के तहत गोवर्धन को 10 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया।गोवर्धन ने बताया कि कोरोना में लाक डाउन के कारण पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। परिवार को इस संकट से निकालने का मुझ पर दायित्व था परन्तु पूंजी नहीं होने के कारण कोई भी निर्णय कर पाने की स्थिति में नहीं था। गाडी को पटरी पर कैसे लाया जाए, इसी चिन्ता में था तभी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मेरे लिए तपती धूप में छायां की तरह साबित हुई।नगर परिषद् धामनोद द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार से गोवर्धन को योजना की जानकारी मिली। नगर परिषद् पहुंचकर 10 हजार रुपए के ऋण हेतु आनलाईन पंजीयन करवाया, ऋण प्राप्त हुआ। ऋण राशि से सब्जी का व्यवसाय आरम्भ किया जिसने परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी हद मजबूत कर दिया। गोवर्धन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।