शाजापुर। राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि के अंतर्गत 29 मई से 02 जून में प्रातः 10.00 से दोपहर 4.00 बजे तक खण्ड स्तर पर आयुष मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुराने जोड़ो का दर्द, कमर दर्द, घुटने का दर्द, खांसी, पुरानी एलर्जी, शुगर, बीपी, चर्मरोग, पेट रोग, बवासीर, भगंदर, फिशर, शरीर की गठाने, महिलाओं, बच्चों, बजुर्गों के रोग आदि का जिले के आयुर्वेद विशेषज्ञों एवं होम्योपेथी विशेषज्ञों द्वारा निरूशुल्क परीक्षण एवं निरूशुल्क औषधी वितरण किया जायेगा। कलेक्टर किशोर कन्याल ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को संयुक्त समन्वय से शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिये हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयंत ने बताया कि 29 मई को ग्राम पंचायत परिसर मो. बड़ोदिया, 30 मई को शुजालपुर सिटी के रायकनपुरा हनुमान मंदिर प्रांगण बजरंग अखाड़ा वार्ड क्रमांक 11, 31 मई को नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल के मुख्य मार्ग जैन मंदिर तथा 02 जून को पुरानी नगर पालिका शामापुर सामुदायिक भवन (कम्यूनिटी हॉल) में प्रातरू 10.00 से दोपहर 4.00 बजे तक आयुष मेलों का आयोजन किया जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।