इन्दौर। जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।आबकारी अमले द्वारा की गई कार्यवाही में तिपहिया वाहन (सवारी ऑटो) से अवैध शराब की दो पेटियां परिवहन करते हुए पाई गई। उक्त शराब जप्त कर ली गई है और एक महिला और ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुदगल एवं जिला उडनदस्ता प्रभारी अनिल कुमार माथुर के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर चिड़ियाघर के पास से तीन पहिया वाहन (सवारी ऑटो) डच् 09 टीए 4062 में 2 पेटी (100 पाव) मसाला मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए जप्त की गई। आरोपी महिला और ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में जप्त शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 59 हजार रूपये है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।