BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 6:41 pm
REPORT : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण, बंदियों से चर्चा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आनंद कुमार तिवारी ने शनिवार को केन्द्रीय जेल बड़वानी का निरीक्षण किया। उन्होने जेल बेरकों का निरीक्षण कर, निरूद्ध बंदियों से पूछ-ताछ करते हुए उनकी समस्या को जाना समझा तथा जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान तिवारी ने बंदियों से कहा कि जेल में निरूद्ध होने से आपके अधिकार समाप्त नहीं हो जाते । जैसे पढ़ने-लिखने का अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार, मारपीट तथा प्रताड़ना के शिकायत व्यक्तिगत सुनवाई का अधिकार धर्म पालन का अधिकार, उपचार का अधिकार पुर्नस्थापना का अधिकार मुलाकात का अधिकार जमानत का अधिकार पैरोल का अधिकार मिलते है। साथ ही उन्होंने कहा कि बंदियों से पूछ-ताछ कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली एवं जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कोई भी ऐसा बंदी जिसका निजी अधिवक्ता न हो अथवा विधिवत ढंग से न्यायालयों में पैरवी नही हो पा रही हो तो विधिक सहायता से लीगल एड डिफेंस से निशुल्क अधिवक्ता दिलाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। यदि किसी विचाराधीन बंदी को पैरवी हेतु सरकारी खर्च पर अधिवक्ता की आवश्यकता है तो संबंधित न्यायालय में बंदी की और से प्रार्थना पत्र दिलवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि न्याय मित्र की सुविधा उपलब्ध हो सके। जो बंदी जो दोषसिद्ध हो चुके है और उनकी अपील न हो पाने की स्थिति में नियमानुसार जेल अपील करायी जावे । इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आवश्यक समन्वय बनाकर ऐसे प्रकरणों का निर्धारित समयावधि निस्तारण किया जाये ताकि अपील की मियाद न होने पाये। अपील में कोई समस्या आ रही है तो जिला प्राधिकरण के संज्ञान में लाते हुए उचित माध्यम से उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से यथा आवश्यक पत्राचार किया जावे। महिला बंदी जिनके साथ उनके बच्चे रह रहे है उनकी स्वास्थ्य संबंधी महिला आहार, शिशु संबंधी जानकारी ली गई एवं संबंधित अधिकारी को उचित आहार नियमित रूप से प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। जेल विजिट के दौरान व्यवस्था खाने-पीने, स्नानागर, स्वच्छता का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप सिंह मुझाल्दा, जेल अधीक्षक एस.बी शरण, उपजेल अधीक्षक कुसुमलता डावर, सहायक जेल अधीक्षक आर.एस. वर्मा, सहायक जेल अधीक्षक विनय काबरा व केंद्रीय जेल बड़वानी के समस्त जेल अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE