बडवानी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पाटी जिला बड़वानी तथा हार्टफुलनेश संस्था हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर पाटी ओर ठान के ग्राम सिपाईदुवाली, डोंगल्यापानी ओर ओसाड़ा व बुदी में प्रथम सिटिंग करवाई गई । जिसमे हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद के प्रशिक्षक अनसुइयारामचंद्र, युवराज हंडे, मनीषा हंडे ओर वॉलेंटियर मकरंद सभी महाराष्ट्र के नासिक से प्रशिक्षण हेतु पधारे इस व्यस्ततम समय में ध्यान अति आवश्यक है।
अनुसुइया रामचंद्र दीदी ने योग ध्यान के बारे मे बताया ओर योग ध्यान की क्रिया भी करवाई वॉलेंटियर मकरंद जी ने बताया की ध्यान की अनेक विधाएं है। हार्टफुलनेस मे दिल को केंद्र मानकर ध्यान किया जाता हे 21 जून को 1 करोड़ लोगो को एक साथ योग ध्यान करवाया जाएगा । जन अभियान परिषद के कमल बामनिया ने बताया विकासखंड नियमित योग ध्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम मे नवांकुर संस्था के मेंटर्स सुनील गुप्ता, सुनील दशोरे, जितेन्द्र बौद्ध, एमएसडब्ल्यू छात्र सावन चोहान, बंटिया डुडवे, भाकिराम जमरे, दिवान, मंशाराम, कुसमा जमरे उपस्थित थे ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।