मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत आगामी तैयारी हेतु शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद मनासा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ट एवं अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी के निर्देशानुसार आज एक दिवसीय नाले/नालियों की सफाई हेतु विशेष अभियान संचालित किया। जिसमें नालों/नालियों की अंतिम छोर पर जाली/वायरमैंस लगाने के लिए विशेष ध्यान दिया और नालों/नालियों का पानी बहती हुई स्थिति में लाया गया। साथ ही नालों के मेन छोर पर स्वच्छता संदेश बोर्ड भी लगाया गया एवं स्वछता टीम द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि आसपास स्वच्छता बनाए रखें खुले में व नाली/नालों में कचरा ना डालें के प्रति जागरूक किया गया।
एक दिवसीय नाली/नालियों की साफ-सफाई अभियान का उद्देश्य-
1- आम नागरिकों को आसपास साफ-सफाई हेतु जागरूक करना।
2- कचरा मुक्त शहर को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को समझाना।
3- निकाय सेवा स्तर प्रगति को बढ़ाना।
4- निकाय की नाले-नालियों की विशेष साफ सफाई पर ध्यान आकर्षित करना।