सागर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान विकास एवं जनशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ जनशिक्षण संस्थान के निर्देशक शैलेष गुप्ता एवं सिटी मिशन मैनेजर शहरी आजीविका मिशन विक्रम जैन एवं कार्यक्रम समन्वयक उमाचरण राजपूत द्वारा किया गया। राजपूत द्वारा उद्यमिता विकास की सक्षमताओं पर प्रकाश डाला गया तथा प्रशिक्षार्थियों को माईको लेब आईब्रेकिंग गेम के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। गुप्ता द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण की महत्व पर प्रकाश डाला गया। जैन द्वारा शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न घटकों एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। जिससे प्रशिक्षार्थी लाभांवित हो सकें तथा स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक रूप से बैंकों से मदद लेने के लिए ऋण आवेदन उपलब्ध करायें गये।
कार्यक्रम अधिकारी जेएसएस शिवकांत व्यास द्वारा प्रशिक्षार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा प्रशिक्षण से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में 31 प्रशिक्षार्थियों को सम्मलित किया गया तथा जेएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अंजली धवले द्वारा भी प्रशिक्षार्थियों को अभिप्रेरित किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।