BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 8:31 pm
KHABAR : लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट थीम पर आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय आयुष मेगा कैंप, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट थीम पर शुक्रवार को  ब्लॉक स्तरीय आयुष मेगा कैंप लगाया गया।  यह कैंप जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मूवेल एवं  जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर  नरेश बागुल के  दिशानिर्देश में  मंडी प्रांगण डही में  आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर अतिथियों के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों के उपचार एवं परामर्श के साथ आयुर्वेद पर आधारित दिनचर्या श्रतुचर्या एवं योग महोत्सव के लिए पंजीयन का किया गया । इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून  के संदर्भ में मध्य प्रदेश शासन के एकात्मक की भावना में स्वस्थ तन और मन संबधित योगा महोत्सव mp.in  में जन समुदाय को प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन कराया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार की अन्न योजना  अंतर्गत मोटे अनाजों की प्रदर्शनी, जानकारी एवं  उनके  लाभ का महत्व बताया गया। शिविर में उपस्थित जन मानस को 32 नग औषधीय पौधे आंवला, जामुन, नीम, मीठा नीम एवं बिल्व पत्र का वितरण किया गया एवं वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करते हुए उपरोक्त पौधों का औषधीय महत्व बतलाया गया। शिविर में कुल 689 रोगियों को परामर्श प किया गया। आयुष क्योरेएप का 44 लाभार्थियों को डाउनलोड करवाया गया एवं योग महोत्सव के अंतर्गत 83 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE