BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 11:27 am
KHABAR : एकेएस यूनिवर्सिटी में नेहरू युवा केंद्र का जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, सरस्वती वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। नेहरू युवा केन्द्र सतना द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन एकेएस यूनिवर्सिटी में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार, ए.के सोनी अध्यक्ष ए.के.एस यूनिवर्सिटी, प्रो. वीसी डॉ. हर्षवर्धन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री के पांच प्रण पर आधारित है। जिले के बाद विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता का अवसर मिलेगा। राज्य के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। युवा उत्सव में 5 विधाओं पर युवाओं ने उसे अपने हुनर दिखाएं। सामूहिक सांस्कृतिक में कार्यक्रम में शासकीय स्वशासी महाविद्यालय सतना प्रथम इंदिरा कन्या महाविद्यालय एवं जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय संयुक्त रूप से द्वितीय ए.के.एस यूनिवर्सिटी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पेंटिंग में ज्योति कुशवाहा प्रथम, मधु कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा द्वितीय, अंशिका सोनी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कविता लेखन में जयराम मिश्रा प्रथम, अजय कुमार पाण्डेय द्वितीय, रिया सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता पर आस्था निगम प्रथम, कृतिका गुप्ता द्वितीय, शिवानी पांडे ने तृतीय स्थान अर्जित किया। मोबाइल फोटोग्राफी में भूपेंद्र चौधरी प्रथम, सुमित पाठक द्वितीय, लकी सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया। सभी विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। युवा उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास, कृषि विज्ञान केंद्र, लीड बैंक, मिशन लाइव, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र सतना, ए.के.एस यूनिवर्सिटी के स्टाल भी लगाए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई। यहॉ फूड मेला जैसी गतिविधियां भी आयोजित हुई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE