BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 12:00 pm
KHABAR : विधानसभा अध्यक्ष ने पथरिहा से दुधमनिया सड़क का किया भूमिपूजन, बोले- सड़क निर्माण से क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ग्राम पथरिहा पन्नी में आयोजित समारोह में पथरिहा से दुधमनिया सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस 9 किलो मीटर लंबाई की सड़क से पथरिहा, हर्रहा, पकरा, पतियारी, पाड़र, सराईया, लटियार, तथा दुधमनिया गांव के निवासियों को पक्की सड़की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आमजनता के कल्याण के लिए विकास के कार्य लगातार किये जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में पक्की सड़कों का जाल बिछ गया है। जिन गांव में कभी पैदल जाना कठिन होता था वहां के लिए भी अब पक्की सड़के बन गयी हैं। क्षेत्र में 300 करोड़ रूपये की लागत से सड़कों का निर्माण जारी है। इनका निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जायेगा। पथरिहा से दूधमनिया तक सड़क निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पूरानी मांग पूरी हुई है। अब लगभग 10 गांव के निवासियों को मऊगंज तथा मुख्य मार्ग तक आने जाने में सहूलियत होगी।                

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण और आमजनता को योजनाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले में हजारों पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने मऊगंज को जिला बनाकर इस क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। जिला बनने के बाद क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन पत्रों में प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है। पात्र महिलाओं को एक जून से स्वीकृत पत्रक प्रदान किये जायेंगे। इस योजना से महिलाओं को 10 जून को उनके बैंक खाते में एक हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया । समारोह में सुरेन्द्र सिंह चंदेल, अखिलेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष द्विवेदी, जनसंपर्क सहायक मध्यप्रदेश विधानसभा पुष्पेन्द्र गौतम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने ग्राम पन्नी में राजकिशोर मिश्रा से सौजन्य भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मिश्रा को शीघ्र स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE