BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 1:52 pm
BIG NEWS : एमपी में फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने नीमच-मंदसौर सहित इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, यहां तेज आंधी के साथ होगी ओलावृष्टि, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मौसम में आज सुबह से ही बदलाव देखे जा रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे तेज धूप के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद फिर मौसम साफ हो गया। अब देर शाम तक मौसम में एक बार और बदलाव होने के आसार है। 

मध्यप्रदेश में आज से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो गया है। इस नये सिस्टम के सक्रिय होने से भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम होने की संभावना बन रही है। तेज हवा भी चलेगी। सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ओले गिर सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में हवा-आंधी की स्पीड 70 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में पहले से चक्रवात और दो ट्रफ लाइनें गुजर रही हैं। इस कारण नमी है और दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवा चल सकती है। आज रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, ग्वालियर, सागर और शहडोल संभाग के साथ ही बुरहानपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, रीवा, सतना, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा सागर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। चंबल, ग्वालियर और शहडोल संभाग के साथ कई जिलों में तेज हवा चल सकती है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE