BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 4:01 pm
KHABAR : शहर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई जिला ई- गवर्नेंस सोसायटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक, प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला ई- गवर्नेंस सोसायटी, जिला कटनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, ई गवर्नेंस के जिला अधिकारी सौरभ नामदेव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन.आई.सी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि की उपस्थिति रही।            
बैठक के दौरान सौरभ नामदेव नें प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न उद्योगों कृषि, शहरी विकास, चिकित्सा, खनिज संपदा, आपदा प्रबंधन, वन एवं वन्य जीव, ट्रेफिक मैनेजमेंट सहित अन्य क्षेत्रों में ड्रोन की उपयोगिता एवं शुल्क आदि के संबध में अवगत कराया गया।            
बैठक के दौरान ड्रोन के केरियर के विभिन्न अवसर, ड्रोन उद्योग में कुशल युवाओं की अनुपलब्धता के कारणों, कटनी जिला ड्रोन तकनीक का हब होनें, ड्रोन के संबंध मंे माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का दृष्टिकोण सहित बच्चों को ड्रोन ट्रेनिंग प्रदाय कर इस क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित किये जानें के संबंध मंे चर्चा की गई।           
 बैठक में प्रोजेक्ट पंख के तहत युवाओं को ड्रोन तकनीक का बेसिक ज्ञान प्रदान करानें, उम्मीदवार को औद्योगिक व्यय प्रदान करना, स्टार्टअप में अपना करियर चुनने या उद्योगों मे नौकरी  पाने के लिए उम्मीदवारों को सक्षम बनाने सहित परियोजना के क्रियान्वयन एवं संभावित परिणामों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।            
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कृषि क्षेत्र के अंतर्गत प्रति हैक्टेयर में नैनो यूरिया का छिड़काव कराये जाने तथा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रति छात्र में आने वाले व्यय की जानकारी पता कर ई- टेंडर के माध्यम से प्रपोजल मंगवानें हेतु निर्देशित किया गया।            
कलेक्टर प्रसाद ने जिला ई-गर्वेनेंस सोसाइटी कटनी को आवंटित कक्षों मंे लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आवश्यक मरम्मत कार्य करानें सहित 40 हजार रूपये की राशि से आवश्यक सामग्री क्रय करनें तथा कार्यालय कलेक्टर की वेबसाईट का मासिक शुल्क का भगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE