छिन्दवाडा। परिवहन आयुक्त म.प्र. और कलेक्टर शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया द्वारा गत दिनों पचमढ़ी-परासिया मार्ग पर अपने जाँच दल के साथ पहुंचकर सभी बसों की बारीकी से जाँच की गईं जिसमें कुछ यात्री बसों में खामियां पाये जाने पर संबंधित बस संचालकों पर जुर्माना की कार्यवाही की गईं। साथ ही पचमढ़ी, तामिया व सारणी-दमुआ मार्ग पर बस संचालकों द्वारा यात्रियों से बलपूर्वक अधिक किराया लेने और क्षमता से अधिक सवारी बसों में बैठाया जाना, वाहनों मे किराया सूची नहीं लगी पाये जाने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तेहनगुरिया द्वारा परिवहन जाँच दल के साथ तामिया, सारणी मार्ग पर सवारी बसों का फिटनेस संबंधी भौतिक निरीक्षण कर बारीकी से जाँच की गई जो कि आने वाले समय मे निरंतर जारी रहेगी और जिस वाहन में कुछ विशेष खामियां पाई जाती है तो उन वाहनों की यथा स्थान सवारी खाली करवाकर उस सवारी वाहन का तत्काल फिटनेस निरस्त किया जायेगा ।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तेहनगुरिया ने बताया कि छतरपुर में हुई घटना को देखते हुए परिवहन मंत्री सहित परिवहन आयुक्त द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार की कार्यवाही के आदेश जारी किये जाने के परिप्रेक्ष्य में जिले में अन्य कार्यवाही के अंतर्गत ऑटो रिक्शा की भी जाँच की गईं और जिन वाहनों में मध्यप्रदेश मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाया गया उन वाहन संचालकों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुए 5 वाहनों से 16 हजार रूपये का जुर्माना लिया गया । साथ ही ट्रेक्टर ट्रालियों में रिफ़्लेक्टर रेडियम लगाकर अन्य बस संचालकों को समझाईश दी गई कि अगर जिस बस संचालक की भविष्य में इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो परिवहन अधिकारी द्वारा ऐसी बसों का परमिट निरस्त करते हुए उन बसों की जप्ती की कार्यवाही भी की जायेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।