उमरिया। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पाली दुब्बार जिला उमरिया ने बताया है कि नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोयडा से प्राप्त सूचना के अनुसार कक्षा 11वीं के संभावित रिक्तियों हेतु प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा 22 जुलाई 2023 को आयोजित की जायेगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मई 2023 तक आवेदन किये जा सकते हैं। इसमें उमरिया जिले के मूल निवासी एवं उमरिया जिले में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र /छात्राएँ www.navodaya.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से सम्बंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें ऑनलाईन प्रॉस्पेक्टस में दिए गए हैं जिनको आवेदन के पूर्व भली भांति पढ़ लें। इस सम्बन्ध में किसी तरह की जानकारी हेतु या असुविधा की स्थिति में जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया के हेल्पडेस्क नंबर 8319017534, 9753358900, 8319834835 पर संपर्क कर सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।