मनासा। तहसील के गांव देवरी खवासा में आज को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। माध्यमिक विद्यालय आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता पुष्पा राठौर सहायक श्यामा धनगर के द्वारा पोलियो की दवाई पिलाई गई। जिसमे 30 बच्चों पिलाई गई व चारभुजा मंदिर पर आशा कार्यकर्त्ता व रवीना पाटीदार (ईएमटी) के द्वारा 50 बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई गई।
आज सुबह से आशा कार्यकर्त्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के द्वारा घर घर जाकर बच्चों के माता पिता को पोलियो की दवाई पिलाने के जानकारी दी गई। उप स्वास्थ केंद्र ईएमटी रवीना पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पोलियो की दवाई के लिये गांव मे दो जगह पोलियो बूथ लगाए गए व घर घर जाकर सुचना दी गई।