बेगूं। क्षेत्र के गांव सेमलिया के पास पुलिस ने एक बाइक सवार से 3 किलो 92 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर आरोपी तस्कर को घेरा डालकर गिरफ्तार किया और बाइक को जब्त कर ली गई।
थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश, जिला नीमच, गांव बिलखंडा के रहने वाले 60 उम्र के मोहन लाल पुत्र उदा धाकड़ को 3 किलो 92 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी की बाइक को जप्त किया, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, पुलिस यह पता कर रही है कि अफीम किससे खरीदी गई, और किसको देनी थी, मुखबिर की सुचना के आधार पर गांव सेमलिया के श्मशान से भीलों के झोंपड़े की तरफ कच्चे रास्ते पर एक बाइक सवार आते दिखा, पुलिस को देखकर तस्कर बाइक को वापस घुमाकर भागने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पुलिस ने पकड़ा और बाइक की तलाशी ली, तो बाइक के एयर क्लीनर बाक्स में प्लास्टिक की थैली में 2 किलो 51 ग्राम अवैध अफीम मिली बाइक की सीट नीचे पेनल में छिपा रखी 1 किलो 41 ग्राम अफीम भी बरामद की गई।
एनडीपीएस की कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल, एएसआई मामराज, प्यारे लाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र, बृजराज, विष्णु मौजूद रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।