गुना। विधानसभा निर्वाचन 031 राघौगढ़ की पूर्व तैयारी हेतु तहसील राघौगढ़ के 134 बीएलओकी समीक्षा बैठक अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंजली रमेश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ़, कमलसिंह मण्डेलिया तहसीलदार, संतोष धाकड़ नायब तहसीलदार राघौगढ़ एवं मास्टर ट्रेनर के.एल.डेहरिया प्रभारी प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज पगारा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की प्री-रिवीजन गतिविधियां प्रारंभ कर दी गयी हैं। जिसके अंतर्गत 25 मई से 23 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कार्य करेंगे तथा सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया जावेगा। 02 अगस्त 2023 को प्रदेश के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन के लिए आवेदन, 22 सितंबर 2023 प्राप्त आवेदनों का निराकरण तथा 04 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचन से संबंधित अधिक जानकारी व सहायता के लिए कार्यालयीन समय में 1950 पर कॉल किया जा सकता है।