BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : मंदसौर में हुई बस दुर्घटना को लेकर विधायक सिसोदिया ने की सीएम चौहान से चर्चा, मृतकों के परिजनों को 4 लाख, गंभीर घायलों को 50 हजार एवं सामान्य घायलों को 25 हजार रुपए की सहायता, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। रविवार दोपहर महू नीमच मार्ग पर दलोदा के निकट भावगढ़ फंटे पर भोपाल से नीमच जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा की। यहां आपने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के साथ उपचार व्यवस्था एवं अन्य राहत कार्यों की भी जानकारी ली। विधायक सिसोदिया यहां लगातार जुटे रहे और एक-एक मरीज के उपचार की चिंता की।

विधायक सिसोदिया ने दुर्घटना की जानकारी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अवगत करवाया। विधायक सिसोदिया ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए उपचार व्यवस्था की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए एवं सामान्य घायलों को 25 हजार रुपए की राहत राशि स्वीकृत की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE